गुमनाम रिश्ते
Updated: Sep 21, 2022
By Harshit Joshi
कुछ रिश्तों के न नाम है न पहचान है।
इसलिए दुनिया में काफी रहस्यमय रिश्ते गुमनाम है।।
यह रिश्ते हर किसी की जिंदगी में आम है।
कुछ न देना चाहते इन्हे अंजाम है।।
लोग डरते है क्या इसका परिणाम है।
इसलिए दुनिया में काफी रहस्यमय रिश्ते गुमनाम है।।
कुछ होते है दोस्ती के दायरे तक।
कुछ पोहुंचते है मोहब्बत की सीमा तक।।
होती है हलचल दिल में, जब पल पल आते है एक दूजे के करीब।
पर पता नही क्यों रोकलेटा है दिल बनाने को तुझे अपना रकीब।।
सोचता हूं क्यों न कर ही दूं तुझ से मोहब्बत का इकरार ।
फिर सोचता हूं शायद खत्म होजाएगा जो रिश्ता है अपना
अगर मुक्कमल हुई इन्कार।।
काफी मर्तबाह होते होते रह गाया इज़हार।
पता नही क्या वो इशारा था जो तूने मुझे दिया था हर बार।।
दोस्ती से कई आगे बढ़ चुके है अपने कदम।
पर पता नही क्यों रास्ता भटक चुके है बनने हमदम।।
पता नही कौनसे मोड़ पर खड़ा यह अंजाम है।
इसलिए आज की तारीख़ में अपना भी रिश्ता गुमनाम है।।
ना चाहता हूं हो यह कभी ऐसे मोड़ पर खत्म
भले ही कुछ भी हो किस्मत को मंज़ूर
तुमसे बस यही दरख्वास्त है हुज़ूर।
मेरी इतनी बात सुनके जाना,जाने जाना
इस गुमनाम रिश्ते को एक कोई प्यारा सा नाम दे के जाना।।
By Harshit Joshi

Comments