खूबसूरती क्या है? - By Rohini Jaiswal
Updated: 1 day ago
Written By: Rohini Jaiswal
Category: Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
Rohini Jaiswal's contribution to the Poetry and Creative Writing Competition 2026, titled "खूबसूरती क्या है?", delves into the profound and often subjective concept of beauty. Within the poetry category, Jaiswal explores the idea of beauty beyond societal norms, reflecting on the importance of inner beauty, kindness, and self-expression. Through the medium of Hindi poetry, this work serves as a poignant reminder that true beauty lies within us.
About the Work
The poem "खूबसूरती क्या है?" by Rohini Jaiswal is an introspective piece that challenges conventional perceptions of beauty. Through vivid imagery and thoughtful reflections, it emphasizes the significance of qualities such as empathy, kindness, and authenticity over superficial appearances. The poem's gentle tone and insightful message inspire readers to appreciate the beauty in self-awareness and genuine human connection.
खूबसूरती क्या है?
Original Submission by Rohini Jaiswal
एक बेटी अपनी माँ से कहती है -
लोग कहते है की मैं खूबसूरत नहीं वो खूबसूरत है!
ये खूबसूरत नहीं वो खूबसूरत है!
आखिर खूबसूरती क्या है माँ ?
तो माँ बड़े ही सहजता से जवाब देती है -
खूबसूरती चुप्पी साधने में नहीं
बल्कि अपने विचारों को खुलकर बयां करने में है
खूबसूरती बाहरी सुंदरता को उभारने में नहीं
बल्कि अपने अंदर छुपे सच्चाई को निखारने में है
खूबसूरती अहंकार महसूस करने में नहीं
दूसरों के प्रति दया का भाव उजागर करने में है
खूबसूरती तारीफ़ें बटोरने में नहीं
ज़िंदगी में खुशियां बाँटने में है
खूबसूरती दिखाने में नहीं
बल्कि महसूस करने में है
खूबसूरती खुद पर घमंड करने में नहीं
बल्कि दूसरों की भीतरी सुंदरता सकारने में है
खूबसूरती प्रेम का भाव उत्तपन करने में है
दूसरों से नफ़रत करने में नहीं
खूबसूरती इंसानियत को बढ़ावा देने में है
औरों से जानवरों सा व्यवहार करने में नहीं
खूबसूरती इस प्रकृति से मित्रता करने में है
उससे शत्रुता कर नाश करने में नहीं
खूबसूरती ज़िंदगी संवारने में है
दूसरों की ज़िंदगी बर्बाद करने में नहीं
अपने अंदर की खूबसूरती छुपाने में नहीं
बल्कि दुनिया के सामने प्रदर्शित करने में है
खूबसूरती आत्मविश्वास महसूस करने में है
अपने अंदर के हिचक को बढ़ावा देने में नहीं
खूबसूरती आत्मनिर्भर बनने में है
दूसरों पर बूझ बनने में नहीं
खूबसूरती अपने सपनों को खिलने देने में है
उन्हें मुरझाने में नहीं
खूबसूरती आवाज़ उठाने में है
अपने लफ़्ज़ ओ को दबाने में नहीं
खूबसूरती डर कर जीने में नहीं
सर उठा कर उड़ान भरने में है
खूबसूरती दूसरों का दर्द महसूस करने में है
उनके भावनाओं का मज़ाक बना हँसने में नहीं
खूबसूरती समझदारी दिखाने में है
बेवकूफों सा व्यवहार करने में नहीं
खूबसूरती अपने सपनों की उड़ान भरकर जीने में है
सपनों को कुचलकर ज़िंदगी गुजारने में नहीं
अर्थतः खूबसूरती ज़िंदगी जीने में है
ज़िंदगी गुजारने में नहीं |
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar invites writers from diverse backgrounds to showcase their literary talents. This prestigious event provides a platform for poets and writers to explore and express their creative ideas, fostering a vibrant community of wordsmiths. Submissions span various themes, offering readers a rich tapestry of voices and perspectives.
We extend our heartfelt thanks to Rohini Jaiswal for her thought-provoking poem "खूबसूरती क्या है?" as part of the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her exploration of true beauty resonates deeply and enriches our understanding of the subject. We look forward to witnessing more of her inspiring work in the future.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments