खुद से कर ले प्यार
By Vijeta
बहुत सारे रिश्ते और ज़िम्मेदारी निभाती है नारी
नारी तू कितनी है प्यारी
रिश्ता एक बेटी का
पूरा करे माँ बाप का सपना
रिश्ता एक दोस्त का
जरूरत में साथ खड़ी रहना फ़र्ज़ समझती है अपना
रिश्ता एक बहन का
हर जीवन के संघर्ष में है साथ रहना
रिश्ता एक पत्नी का
बन जाती है हमसफ़र लिखती है नया सफ़रनामा
रिश्ता एक माँ का
न्यौछावर करती प्रेम और पूरी ममता
बच्चों के सपनों को ही माने अपना सपना
ज़िंदगी के सफ़र में क्या तुम कुछ भूल गई
अपने लिए जीना अपनी पह्चान भूल गई
सीखो उस वृक्ष से जो डटा खड़ा है
जड़ें मज़बूत है पूरा वृक्ष हरा भरा है
जड़ों को ज़रूरत है अच्छे पोषण और पानी की
देता वृक्ष है छांव और आराम हर चलते प्राणी को
सोचो हे नारी उस वृक्ष की है तू जड़
परिवार रूपी वृक्ष पर है पूरी तेरी पकड़
अगर तू कमज़ोर हो गई
क्या टिक पाएगा ये परिवार
कुछ ही क्षणों में टूट जाएगा वृक्ष बिखर जाएगा सबका संसार
न समझ ख़ुद को कमज़ोर इतना
तू क्यूँ इस जहाँ में खो गई
ज़रा देख एक नजर ख़ुद को
या दशा ये तेरी हो गई
तू ख़ुश है तो दे पाएंगी ये खुशियाँ सबको
तू मज़बूत है तो जोड़ पाएगी सब रिश्तों को
सब को खाने में क्या पसंद है ये ध्यान रखती हो
आने वाले मेहमान को क्या पसंद है वो तैयार रखती हो
सोचा है अपने बारे में कभी क्या पसंद है
बनाऊ आज खाने में जो मुझे पसंद है
अपनी खाने का और सेहत का रखो ध्यान
मन बलवान तो सब चीज़ का संतुलन हो जाएगा आसान
सबमे खुशियाँ और सम्मान बाँट पाओगी
जब ख़ुद को इन सब में भरपूर पाओगी
अपने आपको इस भीड़ में भी देख पाओगी अपनी पहचान
और ख़ुद को स्वतन्त्र पाओगी…
By Vijeta

Comments