क्या है परिचय मेरा क्या मेरी विशेषता
By Divya Viswanath Manoj
में कौन हूँ?
परिचय क्या हैं मेरा?
मेरा जन्म का उद्देश्य हैं क्या?
क्या हैं मेरी विशेषता ?
यह प्रश्न मुझे हैं झंझोड़ता.
क्या स्नेह में,
मातृत्व का क्या चिन्ह में?
आकांक्षाओं के बहाव में?
समुद्र का ,क्या परवाह हूँ ?
क्या नदी के जल का ठहराव में?
क्या यह परिचय मेरा?
क्या यह मेरी विशेषता.
क्या सूर्य का ताप में?
चन्द्रमा का क्या शीतल छाँव में,
नियमोंमें प्रज्ञापूर्व से लींन हूँ
क्रान्ति भी में ,बदलाव में
सभ्यता से गर्वसे प्राचीन हूँ
भाव से नवनवीन में.
शांतिसे सोचु अगर,
यह हैं परिचय मेरा
यह ही मेरी विशेषता.
नयन मेरी यह बोलती,
विचार यही टटोलती,
क्या
इंद्रधनुष के भांति विभिन्न में,
श्वेत वर्णसे हु उत्पन में.
क्या है परिचय मेरा
क्या है मेरी विशेषता.
खुद जो हूँ
वो खुद से हूँ
संतुष्ट हूँ,परिपूर्ण भी
अपने आप में संपन्न भी
न मानो तोः एक कण भी नहीं
कोई इच्छा नहीं तो कोई प्रण भी नहीं
में एक साधारण मनुष्य ज़रूर हुँ
मगर स्वप्न से भरपूर हूं
सोच क़द से ऊँची मेरी
स्वप्न है अम्बर से विशाल
आत्मविश्वास ही परिचय मेरा
वैविध्यता ही मेरी विशेषता
By Divya Viswanath Manoj

Comments