क्या लिखूं?
By Arsh Raz
खुशी लिखूं,
या दर्द लिखूं।
तू ही बता,
क्या लिखूं?
क्या अपने दिल के जज़्बात लिखूं,
या इस मन की आवाज़ लिखूं।
सुबह लिखूं,
या सांझ लिखूं।
तू ही बता,
क्या लिखूं?
क्या अपने भोलेपन के अंदाज़ लिखूं,
या तुम्हारे गहरे राज़ लिखूं।
ताज़ लिखूं,
या साज़ लिखूं।
तू ही बता,
क्या लिखूं?
क्या तेरे गाने की आवाज़ लिखूं,
या खुद को खुशियों का मोहताज़ लिखूं।
दूर लिखूं,
या पास लिखूं।
तू ही बता,
क्या लिखूं?
क्या खुदको तेरा लिखूं,
या तुझको मेरा लिखूं।
सच्चाई लिखूं,
या गहराई लिखूं।
तू ही बता,
क्या लिखूं?
By Arsh Raz

Comments