top of page

क्या मैं सिर्फ एक स्त्री हूं - By Sarswati (Preeti)

2 hours ago
3 min read

Written By: Sarswati (Preeti)

Category: Poetry

Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026

In a world where identity is often defined by societal norms, Sarswati (Preeti) offers a compelling exploration with her poem "क्या मैं सिर्फ एक स्त्री हूं." As part of the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026, this entry delves deep into themes of gender identity, self-worth, and societal expectations. Through her eloquent and introspective poetry, Sarswati invites readers to reflect on the multifaceted roles women play and the intrinsic value of being true to oneself.

About the Work

Sarswati's work, "क्या मैं सिर्फ एक स्त्री हूं," artfully captures the internal and external conflicts faced by women. The poem is rich with vivid imagery and emotional depth, questioning societal norms that often define a woman’s worth based on her roles. Through a candid and thought-provoking narrative, it urges readers to consider the importance of individuality and self-recognition, challenging the perception of women in various societal roles.

क्या मैं सिर्फ एक स्त्री हूं

Original Submission by Sarswati (Preeti)

क्या मैं सिर्फ़ एक स्त्री हूं?

दूध जैसी गोरी हूं,

कभी काली सी कली हूं,

कहीं पर सांवली हूं,

कहीं छरहरी,

तो कहीं थोड़ी मोटी भी हो जाती हूं।

कोई कहता है-लंबी है,

कोई कहता है- ठिंगनी स्त्री है,

जैसे मेरा होना नहीं,

मेरे शरीर का हिसाब ज़रूरी हो।

फ़िर सवाल आते हैं-

कितनी पढ़ी-लिखी हो?

खाना बनाना आता है?

नौकरी करती हो?

कितना कमाती हो?

लेकिन कोई यह नहीं पूछता-

तुम्हें क्या अच्छा लगता है?

तुम क्या करना चाहती हो?

तुम्हारे मन में क्या पलता है?

लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से

बदलते जाते हैं मेरे नाम।

कहीं मैं अनचाही बेटी हूं,

तो कहीं राखी बांधकर

भाई की लंबी उम्र मांगने वाली बहन।

किसी की आंखों में प्रेयसी,

किसी के घर को सहेजती पत्नी,

और किसी के वंश की बेल बढ़ाती

एक मां।

कभी कोई मुझे लक्ष्मी कहता है,

तो कभी कुलक्ष्मी।

कभी मेरे धैर्य में दुर्गा खोजता है,

तो कभी मेरे क्रोध में काली।

पर मेरे भीतर बैठी

उसस्त्री साधारण स्त्री को

कोईक्यों नहीं देखता,

जो कभी बस अपने लिए

थोड़ा-सा समय चाहती है?

मैं भी हंसना चाहती हूं

बिना किसी कारण के,

मैं भी रोना चाहती हूं

बिना अपने आंसुओं की सफ़ाई दिए।

मेरी भी कुछ हसरतें हैं,

कुछ चाहतें हैं,

कुछ अधूरे सपने

जिन्हें मैंने

रिश्तों के संदूक में

बहुत संभालकर रख दिया है।

सबको लेकर चलती हूं,

किसी को दुख न हो

इसका ख्याल रखती हूं,

लेकिन मेरे मन को दुखे

इसकाख्याल कौन रखे?

कभी ज़रूरत के हिसाब से

सम्मान मिलता है,

कभी उसी ज़रूरत के हिसाब से

अपमान।

और मैं सोचती हूं-

क्यासम्मान भी

किसी रिश्ते की शर्त है?

क्या मेरी क़ीमत

इस बात से तय होगी

कि मैं किसके कितने काम आती हूं?

क्यों मेरी खूबियों के बीच

मेरी कमियां ढूंढी जाती हैं?

क्यों कोई यह नहीं कहता-

तुम जैसी हो,

तुम्हारा होना ही पर्याप्त है।

मैं पूर्ण होने का दावा नहीं करती,

मुझमें भी कमियां हैं,

गलतियां हैं,

कमजोरियां हैं।

परक्या इन सबके साथ

मैं इंसान नहीं रह जाती?

मैं बेटी हूं,

बहन हूं,

प्रेयसी हूं,

पत्नी हूं,

मां हूं-

लेकिन इन सबरिश्तों के पहले

मैं मैं हूं।

मेरी अपनी आवाज़ है,

मेरी अपनी इच्छा है,

मेरी अपनी पहचान है।

इसलिए आज़

ख़ुद से ही पूछती हूं-

अगर मैं सबकी ज़रूरत हूं,

तो मेरी ज़रूरत कौन है?

अगर मैं सबकासम्मान हूं,

तो मेरासम्मान कहां है?

अगर मैं सबको लेकर चलती हूं,

तो मुझे अपने साथ

कौन लेकर चलेगा?

और आख़िर में

एक सवाल फ़िर लौट आता है-

क्या मैंस्त्री हूं,

इसलिए मेराकोई महत्व नहीं है?

या फ़िर…

मेरा स्त्री होना ही

मेरे महत्व को समझने की

सबसे बड़ी वज़ह है?

About the Competition

The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform celebrating diverse voices in literature. It invites writers and poets worldwide to showcase their creativity and insight, offering a space for unique expressions and narratives. The competition emphasizes the power of words to inspire change, provoke thought, and strengthen cultural bonds.

We extend our gratitude to Sarswati (Preeti) for her evocative poem "क्या मैं सिर्फ एक स्त्री हूं," presented in the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her work adds a profound layer to the discourse on gender identity and self-worth. We look forward to more of her insightful contributions to the literary world.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Recent Posts

See All
Lente in die lokasie - By Elizna Overgoor

Written By: Elizna Overgoor Category: Short story Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 Elizna Overgoor presents "Lente in die lokasie," a poignant short story submitted to

 
 
 
Lagos Molue - By Edwin Ondor

Written By: Edwin Ondor Category: Poetry Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 In the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026, Edwin Ondor presents "Lagos Molue

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page