क्या बात करते हो..!!
Updated: Feb 2, 2024
By Srishti Gupta
ख्वाहिशों का दीया बनाकर
तुम जाने की बात करते हो?
मुझसे अच्छा कोई मिल जायेगा
कहकर छोड़ जाने की बात करते हो?
तो सुन लो...
नही चाहिए कोई अच्छा किसी से
न चाहिए कोई शोहरत की खुश्बू
नहीं चाहिए कोई महंगी ईमारत
यूं सादगी में लिपटें तुम बेहद ही जरुरी
मेरा सबसे महंगा गुरूर लगते हो
सिर्फ़ घर में बिल्कुल वैसा वाला,
वो सुकून लगते हो।
बारिश में कुल्हड़ की चाय की तलब सा,
वही इकलौता जुनून लगते हो।
बचपन में मिलते खिलौने की ज़िद सा
वही आख़री सुकून लगते हो।
मुझसे अच्छा कोई मिल जायेगा
यूं छोड़ जाने की बात करते हो
तुम भी ना! क्या बात करते हो?
By Srishti Gupta

Comments