क्या बताऊं आपके बिना मेरा क्या हाल था
Updated: Jul 30, 2025
By Vidhi Krupal Shah
एक पल भी मेरे लिए जैसे सौ साल था
क्या बताऊं आपके बिना मेरा क्या हाल था ।
खुशी के माहोल में भी उदासी का ही जाल था
क्या बताऊं आपके बिना मेरा क्या हाल था ।
जिंदगी में बेइंतेहा प्यार सिर्फ आपके नाल था
क्या बताऊं आपके बिना मेरा क्या हाल था ।
भीड़ में भी आपके अलावा न किसी ओर से मेरा ताल था
क्या बताऊं आपके बिना मेरा क्या हाल था ।
जिंदगी में जैसे चल रहा बुरा काल था
क्या बताऊं आपके बिना मेरा क्या हाल था ।
By Vidhi Krupal Shah

Comments