कोई तो होगा
Updated: Jul 16, 2025
By Chinmay Kakade
कोई तो होगा जो अपने दिन की बातें खुल के बताए
कोई तो होगा जो अपने दिल का हाल बिना पूछे बताए
कोई तो होगा जो गले लगाए हर मुलाकात पर
कोई तो होगा जो हंसे मेरी बात-बात पर
कोई तो होगा जो दूर से ही मन को गरमाहट दे
कोई तो होगा जो घबराहट में भी सलामत रखे
कोई तो होगा जो उलझनों को सुलझाए ने में नहीं समझ ने की काबिलियत रखे
कोई तो होगा जो रोते वक्त आंखों का पानी नहीं, उनके पीछे छुपी कहानी पूछे
कोई तो होगा जो मुख़्तसर ही सही पर रोज़ बातें करे
कोई तो होगा जो आँखों का तारा नहीं पर जीने के लिए एक सहारा बने
अब तो आंखें भी थक गयीं उस इंसान को ढूंढते-ढूंढते
काई बार लगा अब मिल गया, पर वो भी साराब ही निकले
By Chinmay Kakade

Comments