कृष्ण श्रृंगार - By Gayatri Kumar
Written By: Gayatri Kumar
Category: Hindi - Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
In her enchanting Hindi poem "कृष्ण श्रृंगार," Gayatri Kumar, writing under the name कृष्ण श्रृंगार, transports us into a world of devotion and divine beauty dedicated to Lord Krishna. As a participant in the Poetry and Creative Writing Competition 2026, Gayatri's work stands as a testament to the enduring allure and spiritual depth of Indian cultural themes. Her poetry is a profound exploration of inner freedom through divine love, offering readers a glimpse into the spiritual tapestry that Krishna represents.
About the Work
"कृष्ण श्रृंगार" is a vivid poetic composition that delves into the intricate beauty and spiritual essence of Lord Krishna. Gayatri Kumar employs rich imagery and a devotional tone, painting a picture of Krishna's divine attributes. The poem moves through elements of nature, spirituality, and self-discovery, creating a seamless blend of personal and universal themes. The work resonates with a deep sense of reverence and connection, inviting readers to experience the sacred through the lens of poetic artistry.
कृष्ण श्रृंगार
Original Submission by Gayatri Kumar
कृष्ण श्रृंगार
मन से निकले जो वचन, बन जाए वो मंत्र।
कमल नयन के बंधन में, हो जाऊँ मैं स्वतंत्र।
ना प्रेम राग सुहावे,
ना सुंदर प्रकृति।
लिखूँ जो मन भावे,
मान इसे कृष्ण - स्वीकृति।
अंधकार में भी राह दिखावे,
मेरे ईष्ट हैं वो कृति।
वर्णन को शब्द कम पड़ जावे,
करूँ जो चित्रित कृष्ण आकृति।
जीवन आधार - पंच तत्व
गुण - तामस, राजस, सत्व।
बसे सब जर्नादन में,
परिचित हो उनसे आज,
कृष्ण श्रृंगार के वर्णन में।
कहो नीर, जल, या पानी,
रचे वो तन श्याम सलोने का।
ज्ञान धारा सुनाए कहानी,
धर रूप जगत - गुरु का।
तरंग सा जितना चंचल बदन,
चंचला स्वामी का,
हृदय स्वच्छ और स्थिर उतना हि,
गंगा के पानी सा।
छलके प्रतिबिंब समान नील काया,
डूब इस्मे पा लो मोह, मोक्ष, माया।
उच्च सोंच की सुगंधि, जैसे घुँघराले केश में हो समाई।
ब्रह्माण्ड के कण - कण से चुनकर, पवन है इसे लाई।
मधुर वायु आनंदित करे, केशव के ये बाल,
मतवारी हो जाए खुद हि, छूकर वो मेघजाल।
कभी बहे आँधि बन,
कभी मुरली की मधुरतान।
उनके आते - जाते श्वास ही,
भर देते सबमें प्राण।
धरा, प्राण, अन्न, धान,
पीताम्बर बनके सोहे।
कजरारे विस्तार पर उसे सजाकर,
मनमोहन, मन मोहे।
माटी सी भृकुटि,
माथे पर चंदन।
हरियाली प्रकृति की,
ओढ़े नंद नंदन।
द्वारिकाधीश की सुनहरी कांति,
या हो स्वर्ण अलंकार,
चमके गहन तेज की भांति,
जब अग्नि करे श्रृंगार।
कनक कलेवर, लिए कनक कटोरी,
शुदा अनल मिटाये, कर माखन चोरी।
विशाल नभ के सारे अंग,
देख रहे हैं ये अलंकरण प्रसंग।
सतरंग रचे मोरपंख,
शीतल चंद्र, शंख।
मुख में सूर्यमंडल
झिलमिल तारों से नैन गोल।
अधरों पर ऊषा की लालिमा,
गोधूली सी घुंघर के बोल।
भगत भाव से सुने वो अपमान हो या त्राहिमाम।
तम हो या तामस, अंत करेंगे श्रीमद् भगवान।
श्री के साथी, पार्थ के सारथी, रास के गाये गुणगान।
मर्यादित रजस गुण के बने यदुराज निधान।
स्वयं जो सत्य है,
उसमें ही सत्व है।
सुशोभित वैजयंतीमाला
से कथन ये स्पष्ट है।
तो ऐसे रंग दिया चित्र मैने नटवर का।
भौतिक चित्रण कर दिया मैने ईश्वर का।
पर देखना है जो परमात्मा को, तो साध लो ये मंत्र।
कृष्ण प्रेम में खुदको बांध लो, स्वयं हो जाओगे स्वतंत्र।
क्योंकि जग में है कृष्ण,
और कृष्ण मुझमे।
कृष्ण में हूँ मैं,
और जग मुझme।
~ Gayatri Kumar
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a celebration of literary talent and creative expression. This event brings together writers and poets from diverse backgrounds, providing a platform to showcase their work and connect with a larger community. The competition emphasizes the power of words to inspire, challenge, and transform, encouraging participants to explore new depths in their creative journey.
We extend our heartfelt thanks to Gayatri Kumar for her participation in the Poetry and Creative Writing Competition 2026 with her remarkable poem "कृष्ण श्रृंगार." Her contribution enriches the fabric of the competition, offering a unique perspective on spirituality and devotion. We look forward to witnessing more of her creative endeavors in the future.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments