कुछ धुंधली सी हो रही हैं तस्वीर तुम्हारी
Updated: Aug 2, 2025
By Rupam Ramesh Dange
कुछ धुंधली सी हो रही हैं तस्वीर तुम्हारी,
यादें भी जरा धुंधली सी हो रही हैं,
तस्वीर को, तुम्हारी याद को, तुमको ही अब मैंने जरा कुछ मिटा सा दिया हैं, लगता हैं,
तुम करो न ज़रा सी कोशिश,
तस्वीर पर, याद पर जो धूल जमी हैं, वो हटा दो,
मिलना ना सही, एक कागज़ की चिट्ठी ही भेज दो,
संदेसा तुम्हारा पढ़कर मन ही मन एक नई तस्वीर बन जाएगी,
By Rupam Ramesh Dange

Comments