काम से
By Dr. Amit Tanajirao Suryawanshi
तेरा नाम भी काम से
तु बदनाम भी काम से
तेरी शान भी काम से.
तेरा अपमान भी काम से
तेरा बनना भी काम से
तेरा बिघाडना भी काम से
तेरा पाना भी काम से
तेरा खोना भी काम से
तेरा हसना भी काम से
तेरा रोना भी काम से
मिलेगा दाम भी काम से
होगा नुकसान भी काम से
तुझे आराम भी काम से
तु परेशान भी काम से
तेरा इमान भी काम से
तु बेइमान भी काम से
तेरी पेहचान भी काम से
तेरा सन्मान भी काम से
तेरा अंजाम भी काम से
तेरा इंतिहान भी काम से
आया है जमिन पर भी काम से
मिलेगा आसमान भी काम से
मिलेगी जन्नत भी काम से
जायेगा जहन्नम भी काम से
तु इंसान भी काम से
और तु शैतान भी काम से
अगर अच्छा इंसान नही बन सका,
तो गया तु काम से.
By Dr. Amit Tanajirao Suryawanshi

Comments