कविता क्या है
Updated: Jul 16, 2025
By Asha Rani Sharan
कविता संवेदनाओं का सागर है
शब्दों में छिपी भावनाओं का उपवन है
दिल की गहराइयों से निकलती है
खुशियों और गमों का संगम है
कविता जीवन के रंगों को बुनती है
कल्पनाओं को जीवंत बनाती है
यह एक पल की कहानी कहती है
दिल की बात बिन कहे सुनाती है
कविता के अलग-अलग भाव
भिन्न-भिन्न प्रभाव जगाती है
कभी सोई हुई मानवता को जगाती है
और कभी धमनियों में रक्त प्रवाह को बढ़ाती है
कभी श्रोताओं के मर्म को स्पर्श करती है
नैनों में अश्रु धार बन छलक जाती है
कभी सुनने वालों के मन को गुदगुदाती है
और कभी लबों पर मुस्कुराहट ले आती है
पाठक, श्रोता और रचयिता के मध्य
मधुर संबंध बनाती है
यही तो कविता कहलाती है
हाँ, यही तो कविता कहलाती है
By Asha Rani Sharan

Comments