कर्म की गठरी
Updated: Oct 2, 2024
By Anu - AnmolChahat
अमीरी और गरीबी की सब लकीर मिट जायेगी,
मौत जब गोदी में लेकर हमें लोरियां सुनाएगी।
खाली हाथ आए हो और खाली हाथ जाना है,
सब यहीं रह जायेगा क्या खोना क्या पाना है,
कर्म की गठरी हमारे साथ में बस जायेगी,
क्या गुरुर दौलत का करना ये यहीं रह जायेगी।
यार दोस्त रिश्ते और नाते,कोई काम ना आएगा,
तनहा होगा आखिरी सफ़र कोई भी साथ ना जायेगा,
जैसे कर्म करोगे वैसी याद भर रह जायेगी,
मौत जब गोदी में लेकर हमें लोरियाँ सुनाएगी।
कुछ लोग याद करके तुम्हें दो दिन आसूं बहाएंगे,
दुनियां की सच्चाई है ये कुछ दिन में भूल जायेंगे,
लोगों की भीड़ जो साथ है,शमशान तक ही जायेगी,
मौत जब गोदी में लेकर हमें लोरियाँ सुनाएगी।
By Anu - AnmolChahat

Comments