और एक दिन ____ (कविता) - By Yugmahalaya( pen name) Sandeep Kumar singh
- Hashtag Kalakar
- 1 hour ago
- 4 min read
Written By: Yugmahalaya( pen name) Sandeep Kumar singh
Category: Poetry
Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026
In the insightful and thought-provoking poem "और एक दिन ____," Yugmahalaya (pen name of Sandeep Kumar Singh) delves into themes of history, power, and humanity. This submission to the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 is a reflection on the complexities of human nature and societal evolution. Through evocative imagery and historical references, the poem invites readers to contemplate the moral and ethical questions that arise from our past and present.
About the Work
The poem "और एक दिन ____" by Yugmahalaya presents a striking narrative that intertwines historical figures with philosophical introspection. It evokes a sense of urgency and calls for action against the backdrop of historical and contemporary struggles. The vivid imagery and compelling metaphors serve to underscore the poem's central message: the enduring conflict between peace and violence, and the quest for true understanding and harmony.
और एक दिन ____( कविता)
Original Submission by Yugmahalaya( pen name) Sandeep Kumar singh
2 और एक दिन________।
और एक दिन______।
इतिहास के सारे पन्ने फट गए।
हिटलर और मुसोलिनी की आत्मा में,
गाँधी बस गए।
और सब के सब।
सब के सब,
महात्मा बन गए।
कोई बचा नहीं।
शक्ति और सत्ता से,
बापू का गठजोड़?
इतिहास ने तो रचा नहीं?
इतिहास नहीं,
वर्तमान समय के पैशाचिक पद- चिह्नोँ से उठती,
रक्तरंजित धूल से सने,
भविष्य के क्षितिज का आर्तनाद है।
मनुष्य को वापस गुफाओं में हाँकते,
संसार के चौधरियोँ का शंखनाद है।
मानवता के इश्तहार!
उठाओ,हथियार।
राजघाट के संगमरमर पर,
मदालसित हिंसा के शृंगार,
कर-कमलों के मूक पुष्प-हार,
की हृदयभेदी चीत्कार।
उठाओ,हथियार।
पहाडों के छिन्न-भिन्न मस्तक,
निर्निमेष नदियों,
तटस्थ तालाबों के कटे हाथों की दस्तक,
सूखे खेतों के पेट चीर,
गाजे- बाजे के साथ गुजरती,
आदमखोर सडकों की तस्वीर,
जंगलों की कर्णभेदी चीत्कार पर ठुकी,
कृतघ्नता की कीलों पर खड़ी भव्य प्राचीर,
करते हैं करुणामयी गुहार।
उठाओ,हथियार।
देखो,देखो।
उठती हुई उँगलियाँ,
कट-कट कर गिर रहीं हैं।
अहिंसा और सद्भाव की जिम्मेदारी,
तलवारों के सिर रहीं हैं।
रुका नहीं अंगुलिमाल।
देखते नहीं,
सत्य के खंडित शीश से बहता,रुधिर लाल-लाल?
सत्य अब बुद्ध से न तारे जाएँगे ,
झूठ से युद्ध में,बेमौत मारे जाएँगे।
तभी महात्मा लेंगे अवतार।
उठाओ,हथियार।
भिक्षा की शिक्षा की दंत-पंक्तियों से उधड़े,
बचपन का वयस्क हाहाकार,
द्रौपदी के चीर पर निर्मित,
राजमार्गों का शाह्कार,
भूख- प्यास से सने दलदल में,
तुम्हारे पीछे,
यहाँ तक आए,
कोटि-कोटि जनमानस के मौन की,
पीड़ा अपार।
बापू!
अब तो उठाओ,हथियार।
बापू के अनुशासन की सीमाओं के उस पार,
उठती है,
मर्मांतक चीख- पुकार।
जहाँ बापू के हथियार हैं बजार।
उन्हे नहीं खरीद पाता,
मनुष्य का प्रामाणिक संस्कार।
राजनैतिक दुश्चरित्र का अदृश्य अवरोध है,
महात्मा से महात्माओं का प्रतिशोध है।
अर्थ से निकल भागे,बापू के हथियार।
शब्दों में सजा है,
बापू का बाज़ार।
शब्द जिन्हे महाभोज में परोसा गया,
शब्द जिन्हे स्वार्थ में पोषा गया।
शब्द जो हैं ,राष्ट्रीय अस्मिता से व्यभिचार,
शब्द जिनमें है,मानव-गरिमा उधार।
शब्द जिनसे शुचिता है शर्मसार।
अब यही हैं हथियार।
बस,एक वार,
और कुन्द पड़ा विवेक,
एक ही झटके में,
हो जाता है तार-तार।
और मनुष्य बनता है,
गंडासे से भी तेज,धारदार।
काटता जाता है,
छाँटता जाता है,
बाँटता जाता है।
तुम इस पार,
हम उस पार।
और उत्सव की परम्परा में,
बापू,ऐन चौराहे पर,
तुम्हारा संहार।
बापू हँस रहे हैं।
बस,तस्वीर में बापू जँच रहे हैं।
बापू,तुम्हारे अदम्य साहस का पुरस्कार,
हैं,तुम पर लगे आरोपों की लम्बी कतार।
तुम इस तरफ,
तुम उस तरफ।
तुम हो किस तरफ?
इतिहास बौराया है,
तुमने क्यों नहीं, किसीको बताया है?
बस,क्या गुरुदेव की समझ में आया है,
जिन्होने तुम्हे महात्मा बताया है?
नहीं,नहीं,बापू,
आज बताना होगा,
विभाजित जनमानस को समझाना होगा।
धर्म,जाति,सम्प्रदाय,भाषा?
है क्या है क्या ,तुम्हारी परिभाषा?
आज थोड़ा-थोड़ा तम्हें बँट जाना होगा।
महात्माओं की नई शृखला में नही है तुम्हारा नाम,
गुरुदेव के महात्मा ,आज तुम्हें,
सदा के लिए,
मर जाना होगा।
तुम्हारे टूटे चश्मे की किरीचों से घायल,
तुम्हारी आँखोँ में बसे,
राम-राज्य के बहते लहू का तिरस्कार,
देश की अन्तर्गत सीमा- रेखाओं का,
बन चुका है, शापित मुक्ताहार।
पूछो।
पूछो बापू।
पूछो न।
राजघाट के प्रहरियों से एक बार।
दांडी के नमक से बनी,
तुम्हारी अस्थियों पर,
खड़ा,
विश्वासघात का कारोबार!
किसने?
किसने दिया अधिकार?
पूछो, तो एक बार।
बापू! बापू!
ये कौन चीखता है ,बार- बार।
एक देश।
ढूँढ रहा है अपना तारणहार ।
चुप! चुप हो जाओ।
देश को कोई नहीं जानता।
बापू को है कौन मानता?
झंडों और डन्डोँ में लिपटे प्रदेश हैं।
बापू ,एक टूटा मिथक,
तस्वीरों का अवशेष हैं।
इस कलंक का साहित्य,
हर बार लिखा जाएगा ।
और एक दिन_______।
बापू की तस्वीर भी मिटा जाएगा।
नहीं हो पाया न उस दिन का इन्तजार।
उठा चुके हैं सब,
अपने-अपने हथियार।
About the Competition
The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar celebrates the art of poetry and creative writing, providing a platform for voices from around the world. Participants explore diverse themes through their work, enriching the global literary landscape with their unique perspectives and creative expressions. This competition fosters a community of writers and poets who share a passion for storytelling and the written word.
Thank you, Yugmahalaya (pen name of Sandeep Kumar Singh), for your powerful contribution, "और एक दिन ____," to the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Your work offers profound insights into the human condition and challenges us to reflect on our history and future. We appreciate your participation and the depth of thought you bring to the world of poetry.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments