ऐसे भारत देश पर हमको अत्यधिक अभिमान है
- Hashtag Kalakar
- Dec 1, 2025
- 1 min read
By Arshi Srivastava
सदियों से ये देश हमारा, विश्वगुरु कहलाया है,
हर हृदय शिखर पर , अपना तिरंगा हमने लहराया है।
जिस देश के नाम पर इक महासागर का नाम है,
ऐसे भारत देश पर हमको अत्यधिक अभिमान है।
जिस धरती पर महापुरुषों ने, सच्चा ज्ञान सिखाया है।
राम, कृष्णादि देवों ने भी भक्ति का मार्ग दिखाया है।
पुरा विश्व भारत का करता रहता गुणगान है,
ऐसे भारत देश पर हमको अत्यधिक अभिमान है।
क्रिसमस, ईद , बुद्ध पूर्णिमा साथ साथ मनाते हैं,
होली, दीवाली, पोंगल पर खुशियों के गीत गाते हैं।
सावन का झूल यहाँ पर, यहाँ पवित्र रमजान है,
ऐसे भारत देश पर हमको अत्यधिक अभिमान है।
गांधी, नेहरू का वो सपना सच करके दिखलायेंगे,
अपने भारत देश को हम आगे सदा बढ़ायेंगे।
लगती है हर कन्या यहाँ सीता, बच्चा-बच्चा राम है,
ऐसे भारत देश पर हमको अत्यधिक अभिमान है।
By Arshi Srivastava

Mera bharat mahan....