ऐसे भला वो कैसे हो सकता हैं ?
Updated: Feb 9, 2024
By Mahi Agrawal
सबके लिए माँ का साया वरदान होता है
अगर मैं कहूँ की ये वरदान हर किसी को नहीं मिलता ?
होकर भी वो पास नहीं होता है
समझाने पर उल्टा चाटा हमें पड़ता है
दोस्तों से रिश्तें सारे तुड़वा कर
खुशियों में आग लगा कर
भला वो कैसे इतना मुस्कुराता है
कहता है दोस्त हु तुम्हारी बात करो मुझसे
पर बात करने पर गालियों से चुप मुझे कर दिया जाता है
ऐसा वो कैसे हो सकता है जो अपनी ही बेटी को नोच खाता हैं ?
By Mahi Agrawal

Comments