एक लड़की हैं
By Vishvadeep Jain
एक लड़की है भोली सी भाली सी,
थोड़ी सुन्दर और बहुत प्यारी सी,
उसे ना देखूं तो मेरा दिन पूरा नहीं होता,
उसे ना सुनूँ तो कान को सुकून नहीं मिलता है,
थोड़ी सी नादान हैं,
और थोड़ी छोटी बच्ची सी हैं,
पर जिम्मेदारियां कंधों पर बहुत लेके चल रही हैं,
पढ़ाई मैं अव्वल है,
और प्यार मैं तो क्या कहना,
सुना है थोड़ी चिंता मैं हो,
तो सुनो मेरी जान,
ना चिंता तुमको करनी है,
ना ही कोई टेंशन लेनी है,
तुम अच्छा करोगी ये मेरे दिल की वाणी हैं,
कहीं भी लगे अकेला तो मैं खड़ा आपको सबसे पहले मिलूंगा,
आपका होंसला बढ़ाने कतार मैं सबसे आगे खड़ा रहूँगा,
आप बस हिम्मत बनाए रखना,
और मेहनत अपनी जारी रखना,
तुमने पा लिया बहुत कुछ है
इस छोटी सी उम्र मैं,
पाना बहुत कुछ है आगे आने वाले समय मैं,
तुम नारी स्ट्रॉन्ग हो और अडिग भी,
डगमगाना नहीं कहीं किसी परिस्थिति मैं,
क्यूंकि मैं जानता हूं कि तुम निडर हो,
लड़ लोगी हर मुश्किल से,
पर कभी खुद को खोना नहीं,
तुम्हारी आंखों के नीचे हुए दागों को कभी भूलना नहीं,
मेहनत अपनी पूरी करनी है,
फिर परिणाम की चिंता करनी नहीं,
और हा सुनो मेरा प्यारा बच्चा,
मैं खड़ा यही तुम्हारे पास हूं,
हर पल हर समय आपके लिए उपलब्ध हूँ,
मानता हूं कुछ ज्यादा कर ना पाऊँगा,
याद बहुत आती है आपकी,
पर आपके सपनों के लिए थोड़ा अकेले मैं रो जाऊँगा,
पर हां आपके सपनों की उड़ान के पंख बनना चाहूँगा,
ना की आपके पंखों को काट के मेरे समय की मैं मांग करना चाहूँगा,
बस यार आप हार ना मानना ,
वर्ना हार मैं खुद जाऊँगा,
पर फिर भी कंधे पर आपके मेरा हाथ होगा,
और आपके जितने का इन्तेज़ार मैं स्वयं करूंगा ,
आप कर लोगे यही विश्वास है मुझे,
क्यूंकि आप फाइटर हो मेरी,
इतना ज्ञात है मुझे ।।
By Vishvadeep Jain

Empowering words 👏
Expressed very well...