एक बार फिर मिलेंगे
Updated: Jul 17, 2025
By Akhilesh Dwivedi
मैं तुमसे फिर मिलूंगा एक बार
इस जन्म नहीं तो अगली बार
जहां फिर हम एक साथ होंगे
फिर ना किसी का दिल तोड़ेंगे।।
जहां धर्म और जाति की सीमा ना हो
ना क्षति किसी की भी गरिमा हो
जहां कोई और अलग रास्ता ना चुना जाए
हमारे घर एक ही रास्ता जाए।।
जहां मेरा नहीं, बस हमारा हो
एक खूबसूरत आशियां हमारा हो
फिर ना होगा कोई किसी का इनकार
मैं तुमसे फिर मिलूंगा एक बार।।
By Akhilesh Dwivedi

Comments