एक पल का दीदार
- Hashtag Kalakar
- Nov 26, 2025
- 1 min read
By Manisha Yadav(pen name- ii_small_town_girl_ii)
रोज़ फीके रंगों में दिखने वाली,
आज गहरे रंग की सलवार-कमीज़ में आई,
रोज़ के मुकाबले,
आज काजल भी गहरा लगा आई|
रोज़ बंधे रहते थे जुड़े में उनके बाल,
आज खुले बालों में गजरा लगा आयी|
नजर हमारी कहीं उन्हें ना लग जाए,
इस डर से चुपके-चुपके उन्हें देखा करते,
अब बस डर यही है,
हमारे सिवा कोई और के ख़्वाबों में ना आने लगे|
By Manisha Yadav(pen name- ii_small_town_girl_ii)

such a beautiful poem!
👏🏼👏🏼
Lines which touches heart ❤️
Amazing work dear
Beautiful