एक दिन
By Abhishek Kumar
मेरी गरज ही उसे मुझ तक लाएगी एक दिन ।
मेरे दिल मे है उम्मीद वो आएगी एक दिन ।।
आज मुझसे भले ताल्लुक न हो कोई उसका,
पर उसकी धडकने मुझसे जुड जाएगी एक दिन ।।
मेरी हसरत, मेरे अरमानो के माने क्या है?
आज अनजान सही, वो समझ जाएगी एक दिन ।।
मेरे तस्व्वुर मे है कबसे जो तस्वीर उसकी,
है यकीं, वो हकीकत मे ढल जाएगी एक दिन ।।
By Abhishek Kumar

Comments