एक चांदनी रात
Updated: Oct 4, 2024
By Nikhil Tandon
“एक चांदनी रात ऐसी भी होगी
कि तारे भी होंगे और बरसात होगी
अंधियारा होगा और रात रोशन भी होगी
कि एक चांदनी रात ऐसी भी होगी
माथे पे बिंदिया और कुमकुम भरी मांग होगी
उसके पांव में पायल की झनकार होगी
कलाइयों में कंगन की खन–खन भी होगी
कि एक चांदनी रात ऐसी भी होगी
सुंदर सी साड़ी में वो जब साथ होगी
नज़ाकत भी होगी शरारत भी होगी
इशारों–इशारों में हर बात होगी
कि एक चांदनी रात ऐसी भी होगी
नम होंगी आखें चेहरे पर मुस्कान होगी
थमी होंगी सांसे धड़कने तेज़ होंगी
लबों से कहां फ़िर कोई बात होगी
कि एक चांदनी रात ऐसी भी होगी
एक नई ज़िंदगानी की शुरुवात होगी
बड़ी खूबसूरत वो सुबह शाम होगी
मेरे हर सफ़र में वो जब साथ होगी
कि एक चांदनी रात ऐसी भी होगी
ख़्वाबों से हंसी मेरी हकीकत वो होगी
कि तारे भी होंगे और बरसात होगी
अंधियारा होगा रात रोशन भी होगी
कि एक चांदनी रात ऐसी भी होगी”
By Nikhil Tandon

Comments