ईश्वर की मृत्यु
By Ravi Tewari
मुखाग्नि देते हुए
इश्वर को कोसता एक लड़का
उस दिन ईश्वर को भी
मुखाग्नि दे बैठा।
जन्मांध को ईश्वर दिखाना
सबसे सरल है,
याचनाओं के प्रत्युत्तर नही आने से
दुखी आदमी के ईश्वर की
मृत्यु होती है।
किसी से निरा प्रेम करना
और उसमे मात खाना
ईश्वर की मृत्यु ही तो है।
खून से लथपथ एक वृद्ध के लिए
इमरजेंसी वार्ड तक
पहुंचना था परम तीर्थ
रक्तस्राव में इंतजार करना श्रद्धा ,
और डॉक्टर की देरी
ईश्वर की मृत्यु।
By Ravi Tewari

Comments