“ईश्वर की महिमा”
By Prasad Madhukar Shembekar
भगवान करे सो ठीक करे करनी है भगवान की
मनुज फालतू पछतावत है यह कृपा है रघुनाथ की ।।१।।
भगवान ने तुझे यह पर भेजा है ये इंसान
सृष्टि को रचकर उसने किया तेरा कल्याण ।।२।।
तेरा यह दाइतव है की सृष्टि का तु मंगल कर
इस ईश्वर के साथ तेरे संबंधों को घनिष्ठ कर ।।३।।
इस ईश्वर की महिमा प्यारी ऐसी है की पत्थर भी बन जाए सोना
इस ईश्वर की महिमा ऐसी है की कोयला भी बन जाए हीरा ।।४।।
इसे समझना फर्ज तेरा हैं फर्ज तेरा निभा देना
इस सृष्टि का फिर से मंगल ये मानव तू करा देना ।।५।।
By Prasad Madhukar Shembekar

Comments