इन आवाज़ों में
Updated: Jul 21, 2025
By Chaitali Deepesh Sinha
इन आवाज़ों में कुछ शांत सा है,
वह जो दिल को देता है सुकून,
नयी मंज़िले है, नए रास्तें हैं,
जो भर देतें है ज़हन में नया जूनून|
यह नया माहौल रोमांचक लगता है,
कब ख़ुशी मिलेगी, कब ग़म,
कब जीत होगी, कब हार,
दिमाग बस यही सवाल पूछता है|
इस भीड़ में भी कुछ अलग सा है,
जो खुद पर विश्वास रखने को कर देता है मजबूर,
बदला है वक्त, बदली है जगह,
और आया है इस बदलाव से "प्रीत" में नया सा नूर|
By Chaitali Deepesh Sinha

Comments