top of page

इतना आसान नहीं था यहां तक आना

Jan 11, 2025
1 min read

Updated: Jul 16, 2025

By Vijay Dilip Patil


इतना आसान नहीं था यहां तक आना 

मगर आए तो है

इतना आसान नहीं था इस भिड़ मे अपनी जगह बनाना 

मगर बनाए तो है

इतना आसान नहीं था हर काम को बिना दिखावे के सादगी से निभाना

 मगर निभाए तो है 

इतना आसान नहीं था अल्फाजों को पिरोके गीत बनाना 

मगर बनाए तो है

इतना आसान नहीं था इस मोहमाया के जंजाल में उसूलों पर टिक पाना 

मगर टिक पाए तो है 

 इतना आसान नहीं था हर बात को आसान लफ्जों में बताना 

मगर बताए तो है

इतना आसान नहीं था निराशा के बादलों में आशा के दीप जलाना 

मगर जलाएं तो है 

इतना आसान नहीं था हर उलझन को सहजता से सुलझा पाना

 मगर धीमे-धीमे ही सही सुलझाए तो है 

इतना आसान नहीं था गांव की मिट्टी से आकर शहर में घर बनाना 

छोटा ही सही मगर बनाए तो है

 इतना आसान नहीं था हर बार चोटिल होना

 मगर चोट खाए तो है

 इतना आसान नहीं था जख्मों को भर पाना 

मगर मरहम लगाए तो है

 अच्छा नहीं लगता महकते फूलों का बागों में मुरझा जाना

 मगर मुरझाए तो है

इतना आसान नहीं था फिर से पौधे लगाना और बाग को महकाना

 मगर महकाए तो है

इतना आसान नहीं था हर बार   की कशमकश में उभर पाना

 मगर उभर पाए तो है

इतना आसान नहीं था हर गम पर मुस्कुराना और फिर नया गम सह पाना 

गमों को बेफिक्री से मगर उड़ाए तो है 

इतना आसान नहीं था खोकर पाना

 थोड़ा ही सही मगर पाए तो है

इतना आसान नहीं था यहां तक आना 

मगर आए तो है


By Vijay Dilip Patil




Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page