top of page

आज़ादी

Oct 1, 2022
1 min read

By Akanksha Tiwari


इस आज़ादी की कीमत

कभी बेड़ियों ने चुकाई थी

एक वो भी समय था

जब लाठी की आवाज़

गूंज कर आयी थी

एक बूढ़ा शोर मचाता था

स्वराज के नारे लगाता था

आज़ाद तो बता गये

आज़ादी नाम है उनका दिखा गये

वो शेर भी किसी को भुला होगा

इनक़लाब जिंदाबाद कहकर

जो मौत को झूला होगा





उसके तन पे रौनक ताज़ी थी

जब मांगी उसने बर्मा मे आज़ादी थी

है ये उस समय की बात

जब साम दाम दंड भेद का खेल

हर गली मोहल्ले के निसानी थे

बाट कर बैठे जब हुए थे दो सौ साल

आ गयी थी तब तक मुर्दो मे भी जान

सोते हुए को जगाने आये थे

न जाने उन्नीसवीं के कितने ही फ़रमान

जब माटी मे बोया था

नन्हे हाथो ने आज़ादी का सम्मान

न रोया कोई उसकी मौत पे

होगया था उसके इंतकाम की जीत

उसने कई रातें जंजीरों मे काटी थी

पर उसकी अकड़ मे मुस्कान अभी बाकि थी

जो शान लिए चेहरे पर फिरता था

खुद को भारतवासी और घर भारत को कहता था

नरम -गरम का मकसद एक हूआ करता था

सरफ़रोसो को देख वो बहभीत हूआ करता था

उसने रंगमंच बनाके खुद को आज़ाद बताया था

देख उसके तेवर को अंग्रेजों ने किनारे को घर बनाया था

ऐसे वो वीर हूआ करते थे

चलते थे वो जब

हर हार उनकी नई जीत हूआ करती थी

सन सतावन की ललकार लिए वो आया थे

जो पैतालीस की आंधी के औज़ार हूआ करते थे

है ये वीर वही जो गंभीर हूआ करते थे

खुद मे नए भारत को हरपल जिया करते थे।



By Akanksha Tiwari




Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page