आज करो ना देर कसम से
By Niharika Singh Parmar
आज करो ना देर कसम से
इंतजार ना होता है
तड़प रहा है दिल ये देखो
ना हंसता ना रोता है
कभी नहीं वो होंगे अपने
लेकिन हम तो अपने हैं
करने हैं अब पूरे हमको
साथ जो देखे सपने हैं
अपना कहकर बुला रहे जो
मन में उनके धोखा है
तड़प रहा है दिल ये देखो
ना हंसता ना रोता है
ना संदेसा भेज रहे हो
ना हमको कुछ बता रहे
जाग रहे हैं आपकी खतीर
कितना हमको सता रहे
ना तड़पाओ आ भी जाओ
मन व्याकुल सा होता है
तड़प रहा है दिल ये देखो
ना हंसता ना रोता है
By Niharika Singh Parmar

Comments