अभी कुछ अधूरा है
By POONAM
जब भीतर कुछ महसूस ही न हो
उत्साह-उमंग भरे न मन में
समझो कुछ तो अधूरा है…
आस-पास सब लगें पर प्रफुल्लित
जैसे कोई उत्सव आया हो
दिल पर छाए फिर भी वीरानी
कुछ तो यहाँ अधूरा है…
दूर-दूर सी लगे तैयारी
आनंद लगे अधूरा सा
न उठे उमंग की लहरें मन में
तो कैसे सब कुछ पूरा है…
क्यों कुछ तो लगे अधूरा है…
चलो उठो अब लगो काम पर
करने पूरी ज़िम्मेदारी
जो कुछ ठहरा हुआ अधर में
उसको करना पूरा है।
संघर्ष करो, तुम डटे रहो
करो दूर ये वीरानी
जब संकल्प सुदृढ़ होगा तो
पूरी होगी रही कहानी।
जब तक मिले शिखर न तुमको
डटे रहो तुम अपने पथ पर
बीहड़ हो या गहरा दरिया
पाना सदा किनारा है।
करो परिश्रम इतना गहरा
कोई न विपदा डटने पाए
फिर किसकी इतनी हो हिम्मत
कुछ भी कसर बताकर जाए।
By POONAM

Comments