अब मैं आराम कर नहीं सकती
By Nisha Shahi
थकान तो बहुत है पर आराम कर नहीं सकती,
घाव अभी ताजा है भरने का इंतजार कर नहीं सकती,
बेजान हो चुकी हूं पर जीना छोड़ भी नहीं सकती,
ताकत नहीं है पर हिम्मत छोड़ भी नहीं सकती,
अंदर से टूट चुकी हूं पर मैं बिखर भी नहीं सकती,
जिम्मेदारी बड़ी है मुझ पर मेरे नन्हे राजकुमार की,
उसको उसके हाल पर छोड़ भी नहीं सकती,
हमारे बेटे के लिए हम दोनों ने मिलकर जो सपने देखे थे,
उन सपनों को मैं अधूरा छोड़ भी नहीं सकती
बस बात कुछ यूं है कि अब मैं आराम कर नहीं सकती।
By Nisha Shahi

Comments