top of page

अध्यात्म - एक दर्पण - By Rekha Vinit Jindal

20 hours ago
5 min read

Written By: Rekha Vinit Jindal

Category: essay

Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026

Rekha Vinit Jindal contributes a thought-provoking piece titled "अध्यात्म - एक दर्पण" to the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her essay delves into the intricate relationship between spirituality and self-awareness, positioning 'धर्म' as a personal nature and 'अध्यात्म' as the practice of staying conscious of that nature. Through a lens of Indian philosophy and personal experience, Jindal presents a contemplative narrative that challenges the reader to redefine their understanding of spirituality.

About the Work

In "अध्यात्म - एक दर्पण," Jindal explores the thematic essence of spirituality as a mirror reflecting the self rather than a societal lens. The essay is rich with philosophical discourse, drawing upon Indian traditions like the Mahabharata to emphasize the importance of self-knowledge. Through eloquent prose, Jindal conveys the necessity of internal reflection for personal and societal harmony, advocating for a life guided by one's intrinsic nature rather than external judgments.

अध्यात्म- एक दर्पण

Original Submission by Rekha Vinit Jindal

अध्यात्म s : एक दर्पण

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

प्रस्तावना

यह निबंध धर्म और अध्यात्म को सामाजिक पहचान के बजाय आत्मबोध की प्रक्रिया के रूप में देखने का प्रयास है। 'धर्म' को व्यक्ति की मौलिक प्रकृति और 'अध्यात्म' को उस प्रकृति के प्रति सजग रहने की साधना मानते हुए यह रचना बताती है कि जब धर्म दर्पण बना रहता है, तब व्यक्ति स्वयं को पहचानता है; और जब वही दर्पण चश्मा बन जाता है, तब वह दूसरों का मूल्यांकन करने लगता है। भारतीय दर्शन, व्यक्तिगत अनुभव और महाभारत के संदर्भों के माध्यम से यह निबंध आत्मचिंतन एवं मानवीय संवेदनशीलता का संदेश प्रस्तुत करता है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

धर्म और अध्यात्म दोनों ही व्यक्तिगत हैं । व्यक्ति इन्हीं कसौटियों पर स्वयं को परखकर अपने विचार, व्यवहार और कर्म को दिशा देता है। लेकिन जब इन दोनों को ही सामाजिक बना दिया गया ,तब व्यक्ति ने दर्पण को चश्मा बना लिया। परिणामस्वरूप वह मात्र एक आलोचक बनकर रह गया; स्वयं से अनभिज्ञ होता चला गया। व्यक्तिगत पतन ने सामाजिक पतन को जन्म दिया और मनुष्यता अंधेरे मे लुप्त होती चली गई।

धर्म क्या है?

धर्म वह स्वाभाविक गुण है जिसके अनुरूप जीने पर व्यक्ति पूर्णता का अनुभव करता है। उदाहरण के तौर पर सूर्य को ले लीजिए । सूर्य की पहचान उसका तेज है। ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है- सूर्य। कोई सूर्य के नजदीक

नहीं जा सकता। वह सदैव अकेला है लेकिन जगत को प्रकाशित करता है। यही सूर्य देवता का धर्म है। विचार कीजिए यदि सूर्य स्वयं के तेज से अंजान हो और स्वयं को अकेला समझ हताश हो जाए? स्वयं की अग्नि का उपयोग न कर पाए? यह कल्पना ही हमारे जीवन में अंधकार ले आएगी। स्पष्ट है स्वयं की संरचना का ज्ञान होना अत्यावश्यक है अन्यथा जीवन में अंधकार का साम्राज्य स्थापित हो जाएगा।

अब सोचिए कि क्या मनुष्य को स्वयं की संरचना का ज्ञान है? कदाचित शरीर की संरचना का ज्ञान है लेकिन वह क्या है जो प्रत्येक मनुष्य की शारीरिक संरचना समान होने के बाद भी प्रत्येक मनुष्य को एक दूसरे से पृथक् करता है? मनुष्य की प्रकृति-उसका धर्म। धर्म उस स्वभाव का नाम है जो मन के भ्रम, भय और सामाजिक प्रभावों के शांत होने पर प्रकट होता है। अध्यात्म मन को शांत और निर्मल करता है, ताकि धर्म स्वयं प्रकट हो सके।

इसलिए धर्म किसी बाहरी पहचान का नहीं, बल्कि अपनी प्रकृति को पहचानकर उसके अनुरूप जीने का नाम है। धर्म प्रत्येक व्यक्ति की मौलिक प्रकृति है; वही उसकी सबसे बड़ी संपदा है। उसकी पहचान करना और उसके अनुरूप जीना ही जीवन को अर्थ और पूर्णता प्रदान करता है। जब तक व्यक्ति स्वयं की प्रकृति से अंजान है , अपने धर्मानुसार जीवन कैसे जीएगा? और तब तक वह जीवन में सुख का अनुभव नहीं कर सकता, हां स्वयं को सुखी समझने के भ्रम में अवश्य जीवन व्यतीत कर सकता है।

हमारे दैनिक नियम, अनुशासन और जीवन की गतिविधियाँ केवल ऐसे साधन हैं, जो हमें अपने धर्म का बोध कराने के लिए हैं। जो अपनी प्रकृति को समझने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है, वही धार्मिकता के सार के निकट पहुँचता है; शेष प्रायः परंपराओं का अनुसरण भर करते हैं।

मुझे यह विचार केवल पुस्तकों से नहीं मिला। जीवन ने मुझे यह सत्य दो बार सिखाया। पहली बार, जब लोगों ने कहा कि वर्नाक्युलर पृष्ठभूमि की छात्रा इंजीनियरिंग नहीं कर सकती। मैंने स्वयं को परखा और जाना कि दूसरों की धारणाएँ मुझे सीमित करती है जबकि धर्म असीम है। कोई दूसरा मेरा धर्म नहीं तय कर सकता । दूसरी बार, जब मैंने यह मान लिया कि परिवार और कार्यक्षेत्र साथ नहीं चल सकते और अपनी नौकरी को खुशी-खुशी अलविदा कह दिया। वर्षों बाद समझ आया कि वह मेरी प्रकृति की आवाज़ नहीं, समाज की मान्यता थी जिसे मैंने अपना लिया था। तभी समझ आया कि धर्म केवल स्वयं को पहचान लेने का नाम नहीं; हर परिस्थिति में स्वयं को विस्मृत न होने देने की साधना है। कुरुक्षेत्र मे भी जब अर्जुन ने विचलित होकर अपना गाँडीव धरती पर रख दिया, श्री कृष्ण ने अर्जुन को उनके क्षत्रिय धर्म का स्मरण करवाया। कभी-कभी हम अपने धर्म का त्याग नहीं करते, बल्कि दूसरों की आवाज़ों के शोर में उसे सुन नहीं पाते।

जब तक हम अध्यात्म को दूसरों के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए अपनाएंगे, तब तक उजाला संभव नहीं है। धर्म हमें स्वयं की प्रकृति का बोध कराता है और अध्यात्म उस बोध को जीवन में जीवित रखने की साधना है। यही साधना हमें भौतिक जीवन से विमुख नहीं करती, बल्कि उसी के मध्य स्थिर, सजग और संतुलित होकर जीना सिखाती है। धर्म और अध्यात्म के दर्पण में व्यक्ति स्वयं को पहचानता और परिष्कृत करता है। ऐसा व्यक्ति समाज से विमुख नहीं होता, बल्कि उसे अधिक संवेदनशील, संतुलित और मानवीय बनाता है। समाज हमारी कर्मभूमि है। जब व्यक्ति अपने धर्म को पहचानकर उसके अनुरूप कर्म करता है, तभी उसका व्यक्तिगत बोध सामाजिक कल्याण में रूपांतरित होता है। रामराज्य किसी व्यवस्था का नहीं, धर्मनिष्ठ व्यक्तियों का परिणाम है।

किंतु जिस क्षण यही दर्पण चश्मा बन जाता है, व्यक्ति स्वयं को देखना छोड़ दूसरों को परखने लगता है; वहीं से आलोचना आरंभ होती है; आत्मबोध समाप्त होता है और सामाजिक पतन होता है ।

About the Competition

The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a celebrated platform showcasing diverse literary talents from around the world. The competition invites participants to submit works that resonate with profound themes, offering writers an opportunity to express their unique voices and contribute to global conversations on art and literature.

We extend our heartfelt appreciation to Rekha Vinit Jindal for her insightful essay "अध्यात्म - एक दर्पण" submitted to the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her exploration of spirituality and self-awareness provides a meaningful reflection on personal and societal understanding. Thank you, Rekha, for sharing your profound perspective with us.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Recent Posts

See All
Horizon - By Ruby-Rose

Written By: Ruby-Rose Category: Poetry Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 We are delighted to feature "Horizon," a thought-provoking poem by Ruby-Rose, writing under the

 
 
 
Star Link - By Ruby-Rose

Written By: Ruby-Rose Category: Poetry Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 Presenting "Star Link" by Ruby-Rose, showcased under the writing name Star Link. This evocative

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page