top of page

अंतर्मन की यात्रा (मैं और मेरी कलम)

May 25, 2024
1 min read

Updated: Jul 18, 2025

By Harsha Pungliya


एक दस्तक, मुझे अपनी और ले जा रही है,

जहाँ कोई नहीं है, मैं और मेरी कलम,

वो कलम, जो कहती है, सच लिखूंगी,

वाकिफ खुद से कराती है,

झूठे को झूठ झूठा कहती है,

और खुद से मुझे हर दिन मुलाकात कराती है..


मैं खोही हूँ, इस अंधेरी नगरी में,

मुझे जागती है, और कहती है,

मेरा साथ, तेरे बाद भी है,

मैं ज़िंदा करती हूँ, हर कलाकार को,

मुझसे शब्दों को पिरोया जाता है,

और मैं कलाकार को रचती हूँ..


तूफान की आहटों में,

एक आवाज़ सुनाई देती है,

ये आवाज, अंतर्मन की है,

अधूरे सपनों की ये,

जो बुनते रहते हैं, ये मन..


यह आवाज, उन आंसुओं की है,

उन तड़प, और चीखों की है,

जो सन्नाटे में भी चीखते हैं,

ये आवाज, मेरी और मेरी कलम की है,

जो कह रहे हैं खामोश हो जा,

दो पहर के लिए ठहर जा..


मुस्कान भरी निगाहों से,

एक आवाज, अंतर्मन की आवाज,

मैं और मेरी कलम..


By Harsha Pungliya




Recent Posts

See All
Moonlit

By Alia Gupta The moon shines bright. As the daughter of Hecate herself, dreams of her beloved She rustles his gentle hair His heartbeat...

 
 
 
The Escape

By Alia Gupta It's all a haze; she sits down with grace, The world quiets down, Muffled voices, blurry all around The rhythm of her heart...

 
 
 
The Definition

By Alia Gupta She was thirteen. She didn't know what love was. She had heard about it. Might have seen it. So, she searched for it. But a...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page