Zindagi
By Ambika Gupta
ज़िंदगी एक सवाल है
उलझानो का जंजाल है
ता उम्र बीत जाती है समझने में
जिंदगी का सार क्या है
अमीरों के लिए दौलत है जिंदगी
गरीबों के लिए भूख मिटाना है जिंदगी
कभी ना समझ आने वाला सबक है जिंदगी
बहुत कुछ हो कर भी अधूरे पन का नाम है जिंदगी
कुछ खोने और कुछ पाने का नाम है जिंदगी
जो कभी ना सुलझे वो उलझन है जिंदगी
किसी के लिए दौलत है जिंदगी
किसी के लिए मोहब्बत है जिंदगी
जो कभी मुकम्मल ना हो वह ख्वाहिश है जिन्दगी
मुश्किलों में अपनों का साथ है जिंदगी
कभी खत्म ना होने वाले भरोसे का नाम है जिंदगी
मिले सबका प्यार यह आस है जिंदगी
और ना भी मिले तो एक इंतिहान है जिंदगी
कभी ना रुकने वाले सफर का नाम है जिंदगी
बच्चों के लिए अपनों का प्यार है जिंदगी
बड़ों के लिए बच्चों का साथ है जिंदगी
एक दूसरे के प्रति समर्पण का नाम है जिंदगी
एक सवाल है जिंदगी
हर पल को जी लेने का नाम है जिंदगी
By Ambika Gupta

Comments