Tirange Ka Sammaan
By Achal Jain
यूं देशभक्ति के नाम पर उसकी अस्मिता से खेलना बंद करो,
देशभक्त तुम कुछ करके बनोगे,
फ़िज़ूल झंडे खरीद कर लाना बंद करो।
लाखों झंडे राष्ट्रीय त्योहारों पर ख़रीदे जाते है,
पर अगले दिन वो रास्ते पर गिरे पाए जाते है,
यूं देश के नाम पर तिरंगे की हंसी उड़ाना बंद करो,
देशभक्ति के नाम पर यूं झंडे खरीद के लान बंद करो।
झंडा लाओ तो दिल में लगाओ,
नीचे फेंकने की जगह, उसे घर में सजाओ,
यूं खरीद कर उसको, कचरा बनाना बंद करो,
तिरंगा दिल में फेहराओ , यूं खरीद के लान बंद करो।।
By Achal Jain

Comments