top of page

The Hidden Feelings.

Sep 30, 2022
1 min read

By Karan Kaushik



अपना हाल ए दिल तुमको सुनाऊँ कैसे

क्या महसूस करता हूँ मैं बताऊँ कैसे

झूट के पीछे छुपने की ऐसी आदत लगी है

तो अपना सच मैं तुमको दिखाऊँ कैसे।





किसी अपने की ज़रूरत मुझे भी लगती है

पर किसी को अब अपना बनाऊँ कैसे

किसी पे एतबार मेरा दिल भी करना चाहता है

पर उतना भरोसा किसी पे जताऊँ कैसे

भीड़ में कहीं अजनबियों से मुझे भी मिलना है

पर ये अपनो की दी हुई तनहायी मिटाऊँ कैसे

किसी के क़रीब जाने को मेरा भी जी चाहता है

पर ये जो खुदसे भी दूरियाँ है उन्हें मिटाऊँ कैसे

जी भर के रोने का मेरा भी दिल करता है

पर चेहरे की झूठी मुस्कान छुपाऊँ कैसे

किसी को गले से लगा कर बस सो जाने का मन करता है

पर जुदाई की नींद से ख़ुद को पहले जगाऊँ कैसे

जो दर्द मैं महसूस करता हूँ

उसे बीन कहे तुम्हें सुनाऊँ कैसे

तुम अपनी ज़िंदगी में मग्न हो

तुम्हें अपनी ज़िंदगी के क़िस्से सुनाऊँ कैसे

अपना हाल ए दिल तुमको सुनाऊँ कैसे

क्या महसूस करता हूँ मैं बताऊँ कैसे।



By Karan Kaushik




Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page