Tera Sath
Updated: Jul 28, 2025
By Suroochi Rahangdale
एक गलत को गलत क्या कहा,
हम तो और गलत हो गए|
उनकी नजरों से दूरी क्या कम थी,
जो खुद से भी बेखबर हो गए|
इल्जाम पर इल्जाम लगते गए हम पर।
वह झूठ के साथ मशहूर हो गए।
सोचा ना था यह मोड भी आएगा।
वह हर सच से मगरूर हो गए।
लोग कहते हैं तुम्हारा भी वक्त आएगा।
रिश्ता है तो दिल फिर से लग जाएगा।
हर वक्त का पल-पल दे दिया जिसको।
क्या वह मेरा वक्त मुझे वापस दिला पाएगा?
हर इल्जाम सह लेते सारी दुनिया के,
गर उसने साथ ना छोड़ा होता।
ना सुनना था मुझे तो ना सुनता।
हमारे मुंह पर यू मुंह ना मोडा होता।
जो कहना था कह देता मुझे,
यू गुस्सा अपना जमाने में ना उड़ेला होता।
हर दायरे से आगे निकल गए हम।
तुम्हें ही क्या कहूं शायद हम भी कुछ ज्यादा बेरहम हो गए||
By Suroochi Rahangdale

Comments