top of page

Talash

Oct 26, 2024
1 min read

Updated: Jul 4, 2025

By Shipra Sachdeva


एक तलाश में हम,

पूरी सादिया गुज़ार देते हैं ,

अपनों की ख़ुशी में,

खुद को भुला देते हैं,

सबको खुश करने में,

ये जो जीवन लगा देता है,

क्या कसूर है इसका,

जो हम खुद को ही भूला देते हैं?


अपने सपनो को कैद करके,

एक कोने में दफना देते है,

सबकी उम्मीदों में

अपनी ख्वाइशऐ दबा लेते है ,

क्या कसूर है इसका

जो हम खुद को भुला देते है ।।


एक पल जीते है,

एक पल मरते है,

सब दिल में दफना लेते है,

क्या कसूर है अपना जो

खुद को भुला देते है ।।


अपनी खुशी की तलाश में

हर भगवान को मना लेते है,

सुकून के वो चार पल वही से

चुरा लेते है,

सबकी उम्मीदों में अपनी तो जगह बना लेते है,

खुद को भुला कर अपनों को मना लेते है,

क्या कसूर है इसका जो हम खुद को भुला देते है।।


जिम्मेदारियों का एहसास,

अपनों के साथ के खातिर,

अपने आप को ही रुला लेते है,

दिल में छुपे कही जज्बातों को दिल में ही दबा लेते है,

क्या कसूर है अपना के हम खुद को ही भुला देते है।।


अपनी ही तलाश में,दर दर भटकते है,

खुद से मिलने के लिए ,खुद से ही उलझते है,

एक पल जब अपने हिसाब से जीने को कोशिश जब करते है,

कही बार गिरते संभालते है ,

अपनी ही तलाश में,कुछ अपने रिश्ते तक गवाह देते है,

क्या कसूर है अपना की हम खुद को ही भुला देते है ।।



By Shipra Sachdeva



Recent Posts

See All
Moonlit

By Alia Gupta The moon shines bright. As the daughter of Hecate herself, dreams of her beloved She rustles his gentle hair His heartbeat...

 
 
 
The Escape

By Alia Gupta It's all a haze; she sits down with grace, The world quiets down, Muffled voices, blurry all around The rhythm of her heart...

 
 
 
The Definition

By Alia Gupta She was thirteen. She didn't know what love was. She had heard about it. Might have seen it. So, she searched for it. But a...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page