top of page

Surprise! Welcome to Motherhood

Oct 18, 2022
2 min read

By Poonam

तुम्हें पता है, तुम्हारे आने से कितनी बदल गई है मेरी ज़िन्दगी... जब पहली बार तुम्हारे होने का पता चला था मुझे बहुत गुस्सा आया था तुम्हारे पापा पर क्यों मुझे उन्होंने वक्त नहीं दिया हमारी ज़िंदगी बस हम दोनों के साथ बिताने का, कुछ दिन और साथ जीने का, बेफिक्र से होकर, ज़िम्मेदारियों से परे रहने का। तुम्हारा यूँ एकदम से मेरी ज़िन्दगी में आ जाना सबसे unexpected surprise था मेरे लिए। सब बहुत खुश थे ये जानकर जैसे तो cloud nine पर पहुँच गए हों और मैं... मुझे तो कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर react क्या करूँ।



वो लड़की... जिससे आराम तो कभी होता ही नहीं था बहुत जल्दी थक जाती है इन दिनों। बहुत याद आते हैं badminton के matches लेकिन अब खेलना तो छोड़ो मुझे कोई racket भी ना पकड़ने दे सीढ़ियों से उछलते हुए उतरना राह चलते, कंकड़ों को kick करना बस भूल ही जाओ अब। धीरे चलो, झुकना नहीं, अरे आराम से - जैसी advices सभी से सुनने को मिल जाती हैं और उस पर सबका ये कहना - तेरी फिक्र नहीं है हमें बस जो आने वाला है, वो सलामत रहे। कभी-कभी तो इतनी insecurity हो जाती है तुमसे जब सब बस तुम्हें ही तवज्जो देते हैं मेरी तो जैसे किसी को कोई परवाह ही नहीं अब सब कुछ जो हो वो बस तुम ही तो हो उनके लिए। देख रहे हो ना... कितनी बदल दी तुमने मेरी ज़िन्दगी। हाँ कभी-कभी कुछ ज़्यादा ही insecure हो जाती हूँ लेकिन तुम्हारी black & white sonographic तस्वीरों को देखकर अंदर जो एक हलचल सी होती है ना वो मैं शब्दों में बयाँ नहीं कर सकती हर scan के बाद तुम्हें देखकर सोचती हूँ कि एक नन्ही सी जान...यानी कि तुम, मेरे अंदर पल रहे हो हफ़्ते दर हफ़्ते, तुम थोड़ा-थोड़ा बढ़ रहे हो आज इतने छोटे, फ़िर उससे थोड़े बड़े और फ़िर उससे भी थोड़े बड़े और एक दिन इतने बड़े हो जाओगे कि मेरे सामने, मेरी गोद में खेलोगे। गुस्से और insecurity से मुझे दूर करते-करते अपने लिए प्यार और ममता तो जगा लोगे तुम और मेरी ज़िन्दगी में अपनी unexpected entry से बेफ़िक्र सी इस लड़की को एक caring माँ भी बना दोगे तुम। Unexpected ही तो है ना ये जब ज़िन्दगी ने आहिस्ता से आकर मुझसे कहा "Surprise! Welcome to Motherhood" 😊


By Poonam




Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page