Sukoon
- Hashtag Kalakar
- Dec 1
- 1 min read
By Arshi Srivastava
तेरी एक नज़र मेरा क़रार छीन ले,
तेरी मुस्कुराहट हर बहार छीन ले,
दुआ है तुझे तेरे दोनों जहान मिले,
मुझे मिले ना मिले पर तुझे सुकून मिले...
समंदर की गोद में बूंदें हैं जितनी,
तेरे नसीब में खुशियाँ हों उतनी,
जब तुझे देखूं, तेरे लब हों खिले,
मुझे मिले ना मिले पर तुझे सुकून मिले...
हर खुशी, हर सुख तेरे पास हो,
एक प्यार के छुअन का भी एहसास हो,
कभी रुके ना ये हसीन सिलसिले,
मुझे मिले ना मिले पर तुझे सुकून मिले...
उम्मीद है हम मिलेंगे एक दिन,
हाल-ए-दिल बयान करेंगे एक दिन,
शायद कभी ज़मीन आसमान भी मिले,
मुझे मिले ना मिले पर तुझे सुकून मिले...
गर नहीं भी मिले तो कुछ ग़म नहीं,
साथ देने को तेरी यादें कम नहीं,
कभी हो ना तुझसे कोई भी गिले,
मुझे मिले ना मिले पर तुझे सुकून मिले...
By Arshi Srivastava

Sukoon ko sukoon mile
Ek dua nahi
Tumhe sapno ka
Hujum mile