Shabdon Me Samarpan Ko Bataya Ja Nhi Sakta....
Updated: Feb 14, 2024
By Shraddha
हाँ शब्दों में समर्पण को सुनाया जा नहीं सकता,
तेरी करुणा को जीवन-भर भुलाया जा नहीं सकता।।
बड़ी ऊँची तेरी सेवा 'बड़ी छोटी जुबां मेरी,
तेरी सेवा को इस मुख से बताया जा नहीं सकता।।
तेरी करुणा को जीवन-भर भुलाया जा नहीं सकता…
किया माटी पे सब अर्पित, किये तूने सदा परहित,
जन्मों-जन्म तेरा ये ऋण चुकाया जा नहीं सकता।।
तेरी करुणा को जीवन-भर भुलाया जा नहीं सकता…
अमर है नाम ये तेरा,नमन तुझको सदा मेरा,
एक भी दिन तुम्हारे बिन मनाया जा नहीं सकता।।
तेरी करुणा को जीवन-भर भुलाया जा नहीं सकता…
By Shraddha

Comments