Pita ka gurur
By Anjali Parashar
एक वक़्त आएगा,
जब हवाओं में कुछ बात
होगी वक्त की सुई बदलेगी,
सपने मेरे हाथ होंगे,
एक वक़्त आएगा,
खिलखिलाते फुलों की वर्षात होगी
मेरी कहानी भी,
सबके होठों पे आम होगी,
एक वक़्त आएगा,
आँखों में हकीक़त दिखेगी,
कुछ कर दिखाने वाले इस दुनिया में,
मेरा नाम काबिले तारीफ होगा,
एक वक़्त आएगा,
मेरी मेहनत कामयाबी बन जाएगी,
वो एक सफलता,
कितनी कहानिया बन जाएगी,
एक वक़्त आएगा,
हवाओं में सुरूर होगा,
मेरे पिता के चेहरे पे,
मेरी सफलता का गुरुर होगा !!
~अंजली पराशर
By Anjali Parashar

Comments