Phir Se Ek Naya Saal Aa Gaya..
Updated: Jul 16, 2025
By Sanad Jhariya

इस तेज़ रफ़्तार ज़िन्दगी में
एक पल ठहरने का ख्याल आ गया,
नई जनवरी से दिसंबर की दौड़ लेकर
फिर से एक नया साल आ गया।
किसी मौके को बुना लिया हमने
किसी मौके का मन में मलाल आ गया,
बहुत से नए मौके लेकर
फिर से एक नया साल आ गया।
जिसका जवाब मिला था बीते साल में
सामने फिर वो ही सवाल आ गया,
अभी ही तो शुरू किया था नए साल का सफर
कि नया सफर लेकर फिर से नया साल आ गया।
By Sanad Jhariya

Comments