Pehli Baar
By Khushbu Sharma
देखा जब पहली बार उन्हें
कुछ हो सा गया था।
नजरों का दीदार कुछ यूँ हुआ
कि ये दिल खो सा गया था।
नाम तक पता न था हमें उनका
और ये जिंदगी उनके नाम करने का इरादा हो सा गया था।
जादू चला गये थे वो अपना कुछ इस कदर
कि उनकी चाहत पाने को ये दिल बेकरार हो सा गया था।।
एक दिन हाल पुछ बैठे वो हमारा ,
जुबां ने कहा ठीक है हम,
मगर इन धडकनों का कारवां कुछ थम सा गया था❤।
एक दिन नजर न आये वो हमें ,
इंतजार से भरी हुई थी ये निगाहें और
ये दिल बेहाल हो सा गया था।
कह ही दिया एक दिन जनाब मौहब्बत है हमें आपसे
मुस्कुरा गयें वो कुछ यूँ ,
जैसे उन्हें भी हमसे थोडा सा प्यार हो सा गया था ❤��।।
By Khushbu Sharma

Comments