top of page

Paisa Bolta Hai

Apr 10, 2023
2 min read

By Sansha Mishra


धूल उड़ाती, इस सोते गाँव में एक दिन आई वह मोटर-कार।

गाँव के छोरे बड़ी आँखों से उसे देखते और अपने छोटे मुँह से आपस में बड़बड़ाते- “अबे ! कभी तेरे बाप ने साइकल भी देखी है?, चला कार को छूने !”

खूब निहारते उस कार को, उसके सफ़ेद रंग को जिसपर कीचड़ का एक दाग भी न हो, पहिए जो हवा से बातें करते थे, उसके स्याह से काले शीशे जो उनकी और “साहब-लोग” की दुनिया के बीच की दीवार थी।


बूढ़े-बुज़ुर्ग बड़ा खिसियाते, “न जाने कौन ले आया इस शैतान के पिल्ले को, नींद हराम कर दी है इसने।”

“भेड़-बकरियाँ मोटर की आवाज़ से भाग जाती और ये छोरे दीमक जैसे उस से चिपक जाते।”


कोई नहीं जानता की उस कार का मालिक था कौन।”होगा कोई साहबज़ादा, शहर की कमी गाँव में खोजने वाला।”- सब यही सोचते।





एक दिन एक भिखारन अपने तीन साल के बेटे के साथ उस कार की ओर पहुँची। सोचा यहाँ से शायद कुछ मिल जाए। गाड़ी दुर्गा मंदिर के मोड़ पर खड़ी थी, ड्राइवर पास के पनवाड़ी से पान बनवा रहा था।

भिखारन ने पीछे का शीशा खटखटाया और पैसे के लिए विनती की। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अपने मासूम बच्चे की ओर इंगित किया।

एक हाथ फक-सफ़ेद, हीरे और नीलम की अँगूठियों से भरा हुआ आगे आया और उस भिखारन के हाथ में पचास रुपए का एक नोट रख दिया।

भिखारन सलाम कर, जाने ही वाली थी की उस हाथ ने उसके बच्चे के गाल बड़े प्यार से दबाए और अपना दूसरा हाथ भी गाड़ी से बाहर निकाल लिया।


शाम उस ही जगह जब वह बच्चा अपनी माँ से मिला तो उसने अपनी माँ के हाथ में सौ रुपए और रखे। भिखारन ने उसके आँसू पोछते हुए कहा-“मुन्ना, किसी को कुछ बोलना नहीं।”


By Sansha Mishra





Recent Posts

See All
Unread

By Roshan Tara “You’ve never written me a love letter,” she teased, eyes bright. “Like in old movies. Handwritten. Just once—for my birthday.” He promised. But fate was faster than his pen. She never

 
 
 
Teaming Up and Escaping From Kidnap

By Hemasri Nithya Chodagiri “I don’t know how I got myself here”. “I'm an ordinary orphan and my name is Henry”. “My dad raised me until I was 10 but after that my dad died in a museum fire and my mom

 
 
 
The First Sight

By Gaayathri Arasakumar “ Senapathi , move forward, come what may! Let no Deva or man stop us!” I bellowed over the chaos of the battlefield. Perhaps, Mallan had not heard my cry over the maddening t

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page