Naari
Updated: Feb 3, 2024
By Pooja Singh
नारी हूं पर कमजोर नहीं मैं,
जगत जननी पार्वती हूं
पर विनाशकारी महाकाली भी हूं मैं !
सरलता ममता की मूरत हूं,
पर क्रोध की ज्वाला भी हूं मैं!
नारी हूं पर कमजोर नहीं मैं!!
करुणामयी जीवनदायनी हूं,
पर मुक्ति और मोक्ष का मार्ग भी हूं मैं!
हूं परिवार की धुरी मैं,
पर परिवार की ढाल भी हूं में!
हूं पार्वती की परछाई तो,
महाकाली का अंश भी हूं मैं!
नारी हूं पर कमजोर नहीं मैं!!
By Pooja Singh

Comments