Mere Desh Ka Jawan
By Deepak Malik
कुछ तो बात होगी उसमे वरना सीना ऐसे नहीं चोड़ा होता होगा पल में कुर्बान जान अपनी होगी मालूम है फिर भी कदम बढ़ाता होगा भारत का जवान था वो ऐसे ही जय हिन्द नहीं दोहराता होगा।
कल बात हुई थी फोन पर मैं ठीक हूं ये कहकर मुस्कुराया होगा आज फोन नहीं उठा रही वो मां जानती है वो, बेटा उसका कहा पर होगा। कुछ तो बात होगी वरना जान यूं ही नहीं गवंता होगा मेरे देश का जवान, ऐसे नहीं अमर कहलाता होगा सुना कि बेटी हुई उसके घर फोन पर सुन किलकारी वो हंसा होगा परी नाम रखूंगा उसका, ऐसा मन बनाया होगा चल अगले हफ्ते आता हूं घर ये कहकर फोन रख दिया होगा इस पल का काल था वो, चलती सांसें पल में विराम कर गया वो। कुछ आगे कहूं पर कलम नहीं चली निशब्द मैं और मेरा देश देख किसी कि कुछ ना चली मेरे देश का जवान....
By Deepak Malik

Comments