Mana Ki
Updated: Jul 18, 2025
By Riya Singla
माना कि नहीं है हम अव्वल पर बनने की जंग में
हैं,
माना कि नहीं है हम शांत और अच्छे पर शोर से
दूरी बनाने की उमंग में हैं,
माना कि नहीं है खूबसूरत और आकर्षक पर
स्थिरता से मन के रंग में हैं,
माना कि नहीं है प्यारे और खुशमिज़ाज पर
सांत्वना और प्यार के तरंग में हैं,
माना कि नहीं है सबसे बेहतर पर कोशिशों के संग
में हैं।
By Riya Singla

Comments