Kya Galti thi Uski (What Was Her Fault)?
Updated: Jul 16, 2025
By Anushika Jain
क्या गलती थी उसकी ?
की डॉक्टर बनना चाहती थी
क्या गलती थी उसकी ?
की लोगो की मदद करना चाहती थी
क्या गलती थी उसकी ?
की मेहनत का सफेद कोट पहनी थी
क्या गलती थी उसकी ?
की उस रात वो इन दरिंदों का शिकार बनी
बस ये कि वो अपनी नींद चैन सब छोड़ कर लोगो की मदद कर रही थी
की ये,
की वो लड़की थी
लेकिन उससे क्या ही फर्क पड़ता है
क्योंकि समाज के हिसाब से
गलती तो हमेशा लड़की की ही होती है
अगर नहीं तो फिर क्यों पूछा जाता है
की उस रात
कहा गई थी ?
अकेली क्यों थी ?
क्या पहना था ?
इतनी रात में बाहर क्यों गई थी ?
क्यों लड़कियों को ये जवाब हमेशा देना पड़ता है
क्यों उन्हें, उन्हीं के साथ हुए गुनाह का सबूत देना पड़ता है
क्यों नहीं लोग अपने लड़के को सिखाते
क्यों लड़कियों पे हमेशा दबाव बनाते !!
क्या लड़की होना पाप है
क्योंकि......क्योंकि पता नहीं
बस अब लगता है कि पाप है !!
By Anushika Jain

Comments