top of page

Khud Se Pyar Karna Sikho

Jan 11, 2025
2 min read

Updated: Jul 12, 2025

By Punam Agarwal


स्वार्थी स्वार्थी कह पुकारा

जो खुद से थोड़ा प्यार जताया

पर जब दूसरों के लिए खुद को भुलाया

तब भी तो दुत्कार ही पाया 


ऐसा ही होता है जब भी हम खुद से थोड़ा प्यार करते है और कुछ चीजे अपने लिए करने लगते हैं तो लोग हमें स्वार्थी कहते हैं । पर जब तक हम दूसरे की हर बात मानते हैं, उन्हें किसी चीज के लिए मना नहीं करते तो वही लोग हमारा फायदा उठाते हैं । हमसे अपना मतलब निकालते है और तब भी सुनने को तो यही मिलता है कि तुमने क्या किया । जो किया , फर्ज था तुम्हारा  ।

दूसरों के लिए घुन की तरह पिसते रहो पर कदर कोई नहीं करता । जानते हो क्यों, क्योंकि तुम खुद की कदर भूल जाते हो । पहले खुद से प्यार करना सीखो तब ही तो औरों के प्यार के लायक बनोगे । अगर खुद की ही इज्जत नहीं करोगे तो दूसरे से इज्जत मिलेगी कैसे । लोग स्वार्थी कहते हैं तो कहे पर जो तुम्हे सही न लगे वो मत करो । दूसरी के लिए जियो पर खुद के लिए भी थोड़ा वक्त निकालो ।


खुद को थोड़ा सवारों 

अपने आप में तुम मुस्कुराओ

आत्म विश्वास खुद में जगाओ

खुद से थोड़ा तो प्यार जताओ 


स्वार्थ खुद से प्यार करना नहीं होता बल्कि जब आप खुद के फायदे के लिए दूसरों को चोट पहुंचाते या तकलीफ देते है तो वो स्वार्थ होता है । स्वार्थी मत बनो , दूसरों को तकलीफ मत दो । पर दूसरों को भी खुद को तकलीफ पहुंचाने का हक मत दो । 


लोग क्या कहते हैं ये मत सोचो 

 सही गलत में फर्क करना सीखो 

 गलत के आगे मत झुको 

सही के लिए लड़ना सीखो 

खुद से थोड़ा प्यार करना सीखो 

कभी न भी कहना सीखो

सबके साथ खुद के लिए भी जीना सीखो

दिल से मुस्कुराने की वजह ढूंढो 

दुनिया से न डरना सीखो

खुद से थोड़ा तो प्यार करना सीखो 


By Punam Agarwal




Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page