Kalaam Sir
Updated: Oct 2, 2024
By Sachin Mujumdar
कलाम सर
स्वीकार करे मेरा सलाम सर
कुछ आम होते हुए भी ख़ास समझते है स्वयं को
आप ख़ास होते हुए भी जन-जन के लिए रहे
आम सर
आप देश के उत्तम ब्रेन बनकर आये
अग्नि दिया भारत को और
मिसाईल में कहलाये
सर्वोच्च रत्न का आपने मान बढ़ाया
प्रथम पुरुष बनकर पद का सम्मान बढ़ाया
आपके कर्म भी थे कितने
महान सर
सेवा निवृत होकर भी शिक्षक पद अपनाया
अपना अनुभव और ज्ञान बांटकर
देश का भविष्य बनाया
कोई नेता कर सका न ऐसा
कर दिखाया आपने वो
काम सर
छोड़ गए वो आज हमको अकेला
उनको मेरा ये अंतिम
प्रणाम सर
कलाम सर
स्वीकार करे मेरा सलाम सर
By Sachin Mujumdar

Comments